फतेहपुर

खखरेरू सीएचसी में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक

खागा/फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत खखरेरू के अध्यक्ष ज्ञान चंद केसरवानी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में जनपद से आई मनोचिकित्सक अधिकारी डॉ. रिंकी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उनके लक्षणों तथा समय पर उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में तनाव, अवसाद और मानसिक विकार तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।

डिप्टी सीएमओ एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा ने बताया कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह ही सामान्य हैं और इनका समय पर इलाज संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मानसिक समस्या होने पर झिझक या शर्म महसूस करने के बजाय चिकित्सकों से सलाह लें।

इस दौरान उपस्थित विशेषज्ञ टीम ने मानसिक रोगों के बचाव, पहचान और उपचार के बारे में आमजन को जागरूक किया तथा लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजू राव सहित अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!