एम. पी. पब्लिक स्कूल, आनंदनगर में जी. एस. ओलम्पियाड विजेताओं को किया गया सम्मानित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
एम. पी. पब्लिक स्कूल, आनंदनगर में मंगलवार, 10 मार्च को जी. एस. ओलम्पियाड में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक संतोष पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य रॉयचन एंटोनी द्वारा परितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक समूह से एक विद्यार्थी को विजेता घोषित किया गया और उन्हें 32 इंच का टेलीविजन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।
कक्षा 3 से 5 में कक्षा 5 की छात्रा आस्था चौधरी को, कक्षा 6 से 8 में – कक्षा 6 की छात्रा जान्हवी वर्मा को, कक्षा 9 से 12 में – कक्षा 11 के छात्र गोविन्द वर्मा को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। जिसमें कक्षा 3 में प्रथम: अनमोल वर्मा, द्वितीय: आयुष कुमार, कक्षा 4 में प्रथम: आकर्ष अग्रहरि, द्वितीय: साक्षी चौरसिया, कक्षा 5 में प्रथम: श्रेयांश चौधरी, द्वितीय: पीयूष चौरसिया, कक्षा 6 में प्रथम: सुधांशु चौबे, द्वितीय: आराध्या चौधरी कक्षा 7 में प्रथम: अदिति मिश्रा, द्वितीय: आदर्श चौधरी, कक्षा 8 में प्रथम: ऋचा चौबे, द्वितीय: श्रेया कुमारी, कक्षा 9 में प्रथम: आर्यन गुप्ता, द्वितीय: अदिति त्रिपाठी, कक्षा 10 में प्रथम: अनुज कुमार सिंह, द्वितीय: अर्नव चौधरी, कक्षा 11 में प्रथम: विनीत साहनी, द्वितीय: मुस्कान राय, कक्षा 12 में प्रथम: अर्चना, द्वितीय: लावण्या गुप्ता को पुरस्कार दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में छह-छह विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कक्षा 8 की छात्रा वर्तिका पाण्डेय को विशेष रूप से स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष पाण्डेय जी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है, जिससे वे आगामी वार्षिक परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इसके साथ ही कुछ दिन पूर्व के. जी. विंग्स के बच्चों द्वारा आयोजित फूड फेस्ट के सफल आयोजन के लिए बच्चों को उनकी माताओं के साथ उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में रोबोटिक लैब का भी उद्घाटन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं नई तकनीकों के बारे में ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। आगामी सत्र से कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी इस रोबोटिक लैब का लाभ उठा सकेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



