LIVE TVदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

मईल थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

 

 

 

स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया

मईल। देवरिया जनपद के मईल थाना परिसर में ईद और चैत्र नवरात्र को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही। बैठक में एस एस आई महेन्द्र यादव, अरविन्द कुमार, संतोष सिंह, कन्हैया तिवारी, डॉ राम मनोहर मणि त्रिपाठी, राजेश कुमार चौधरी, अदालत हुसैन, मकबूल अहमद क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, मौलाना और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!