LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रात में घर पर धावा बोलकर हमला, केस दर्ज

मईल थाना क्षेत्र का मामला

स्वाभिमान जागरण मईल। स्थानीय थाना क्षेत्र में अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही। कहीं मन बढ़ सरकारी स्कूल में तोड़फोड़ कर रहे हैं तो कहीं किसी के घर में गोल बनाकर धारदार हथियार लिए अराजक तत्व घर में घुसकर मारपीट कर रहे। हमला में महिलाओं को भी नहीं छोड़ा जा रहा।

ऐसी ही एक घटना मुरासो गाँव में हुई। गाँव के कमलेश यादव पुत्र सुदर्शन ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि 22 मार्च की रात में 10.00 बजे मेरे पटटीदार बृजेश, योगेश, उमेश, विशन पुत्रगण रामनक्षत्र एव अवनिश पुत्र लालबाबू लाठी, डंडा, चैन तथा चाकू से लैस होकर मेरे घर में घुसकर गाली गुप्ता देने लगे मेरे द्वारा मना करने पर बृजेश ने मुझे लोहे की चैन से मारने लगा शोर सुनकर घर के अन्दर से मेरी पत्नी व मेरा भाई मुझे बचाने आये तो अवनीश ने चाकू से मेरी पत्नी पर हमला कर दिया व योगेश तथा विशन ने मेरे भाई पर धारेधार हथियार से तथा लाठी डंडा से मारने लगे तथा चाकू लगने से मेरी पत्नी गिर गई और हम दोनो भाई घायल हो गये शोर गुल सुनकर आस पास के लोगो द्वारा इक्टठा होने पर ये लोग भददी भददी गालियाँ देते हुये व जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

पुलिस ने कमलेश यादव की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!