उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

राधारानी और कृष्ण की झांकी देख उमड़ा जन सैलाब।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड 07 स्टेशन रोड पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

कथावाचक व यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल एवं राधिका देवी के साथ वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। यह अनुष्ठान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इसके उपरांत शाम को आयोजित सत्र में आचार्य द्वारा श्रद्धालुओं को गीता का श्रवण कराया गया, जो देर रात तक जारी रहा। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। “जय श्रीकृष्ण” और “राधा रानी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह जायसवाल, मान सिंह जायसवाल, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू, विक्की सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!