उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित महिला गिरफ्तार।

  थाना पुरंदरपुर के ग्राम पंचायत बडहरा कंहई का का मामला।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया। पुरंदरपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी महिला उर्मिला ग्राम बडहरा कन्हई के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज था। मुकदमा वादी द्वारा थाना पुरंदरपुर में दर्ज कराया गया था। जिसमें महिला पर दहेज उत्पीड़न की गंभीर आरोप लगाए गए थे, मामले की विवेचना के दौरान आरोपी महिला की लगातार तलाश की जा रही थी, मुखबिर की सूचना पर थाना पुरंदरपुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया, गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल ममता गुप्ता तथा पीआरडी सुनीता यादव शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!