उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

स्थापना दिवस पर पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बाजार महराजगंज।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित झंडारोहण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के स्थापना दिवस पर धानी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पण्डित अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया गया। उसके उपरान्त भाजपा के वरिष्ट नेता डॉक्टर उमेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, राधेश्याम मणि सहित अन्य वरिष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता विवेका पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के स्थापना के बाद किन किन संघर्षों के बाद कितने लोगों के बलिदान के बाद आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तथा जनता के हित में आज काम कर रही है। कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष नीतेश मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति जिन नेताओं ने अपना बलिदान दिया है उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली सरकार जनता के हित में काम कर रही है। इसके अलावा भाजपा के प्रधानमंत्री ने अपने कुशल राजनीति के बदौलत विश्व के अन्य नेताओं को अपना लोहा मनवा दिया है। जो आज देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को भाजपा नेता उमेश तिवारी ने भी संबोधित कर पार्टी के बारे में बताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र तिवारी, छट्ठू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुलाब चौरसिया,अवधनारायण अग्रहरी, अयोध्या साहनी, रामसुभग सहानी, शुभम श्रीवास्तव, शेषमन यादव, बाढू यादव, सुधाकर मिश्र, सुनील गुप्ता, सुभाष यादव, पप्पू दुबे, मुलायम साहनी, जोखू गुप्ता, अशोक अग्रहरी, गोविन्द प्रजापति रमेश निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!