देवरिया

प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह बने विभागाध्यक्ष

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा निवासी प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह लखनऊ यूनिवर्सिटी में भू विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष बने हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में इस विभाग की स्थापना प्रो. बीरबल साहनी द्वारा 1943 में की गई थी। जिसके उपरान्त विभाग में जीवाश्म विज्ञान, अवसाद विज्ञान, संरचना भूविज्ञान विषयों में तथा हिमालय विध्यांचल एवं गंगा के मैदानी भागों में वृहद स्तर पर शोध कार्य प्रारम्भ किया गया । वर्तमान में विभाग नदी तथा नदी प्रदूषण, जलवायु, भू रसायन , भूस्खलन जैसे विषयों पर गंगा के मैदान, हिमालय तथा प्रायद्वीपीय पठार के क्षेत्रों में नव अनुसंधान कर रहा है।

नव नियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो० ध्रुवसेन सिंह एक ख्याति प्राप्त शिक्षक तथा शोधकर्ता हैं।उन्होंने राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रत्रिकाओं में कई शोध दिये हैं। 84 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। वह आर्कटिक (उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र में जाने वाले प्रथम भारतीय दल के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय प्रकाशकों से चार पुस्तको का लेखन संपादन किया है जिनमें से स्प्रिंगर प्रकाशन की की नदियाँ” सर्वाधिक लोकप्रिय है। उन्हें सरकार द्वारा रत्न सम्मान ‘भारत’ उत्तर प्रदेश शिक्षक श्री सरस्वती सम्मान तथा विज्ञान सम्मान से सम्मानित किया गया है।

श्री सिंह के विभागाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ पत्रकार पांडे एन डी देहाती, भाजपा नेता पुनीत शाही, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडे, पत्रकार दिलीप कुमार मल्ल सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!