उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गोसदन मधवलिया के निरीक्षण में लापरवाही पर जिलाधिकारी नाराज।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ गोसदन मधवलिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट इकाई, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे की स्थिति का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने गोबर गैस प्लांट की मरम्मत में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर भवन को ध्वस्त कराने और अनुपयोगी शेड की मरम्मत कर उनमें गोवंश रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गोसदन को पूर्ण क्षमता से संचालित करने पर जोर दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोसदन में कुल 739 गोवंश हैं, जिनमें 559 नंदी और 180 गाय शामिल हैं। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर

पशु आहार और साइलेज उपलब्ध है। साथ ही 242 एकड़ में बाजरा, 2 एकड़ में नेपियर और 0.5 एकड़में जई की खेती हरे चारे के लिए की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एक बीमार गोवंश के उपचार की जानकारी ली और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोसदन परिसर में फलदार वृक्ष लगाने, वर्मी कंपोस्ट के लिए बेहतर मार्केटिंग व्यवस्था विकसित करने और गोकाष्ठ की बिक्री के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। डीएम ने कहा कि गोसदन को आत्मनिर्भर और मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोवंश को गुड़, केला और चना खिलाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!