मेहरौना बार्डर पर कड़ाई, रामपुर बार्डर के रास्ते बिहार जा रही शराब
गुठनी पुलिस ने लग्जरी वाहन से पकड़ी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब

स्वाभिमान जागरण देवरिया। यूपी से बिहार में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। बिहार बार्डर पर स्थित लार थाना के मेहरौना चौकी पर कड़ाई के चलते शराब तस्कर लगातार रामपुर बार्डर के रास्ते बिहार में शराब पार करा रहे हैं। गुठनी पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को जेल भेज दिया। सिवान जिले के गुठनी थाने के पड़री पंचायत के ताली गांव के समीप एक वीआईपी कार को जांच के लिए रोक कर पुलिस ने तलाशी ली तो 249 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। कार में शराब मिलते ही थानाध्यक्ष गुठनी सुनील कुमार ने चालक व उसमें सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में यूपी बनकटा थाना के राजन कुमार तथा वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर पकड़ी गांव निवासी सूरज कुमार हैं। गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब का खेप लेकर एक कार ताली सीमा के रास्ते निकलने वाला है। सूचना सत्यापन के लिये ताली गांव के समीप निगरानी रखी जाने लगी तभी एक चार चक्का वाहन यूपी के तरफ से आयी जिसे रोका गया मगर वह भागने का प्रयास किया। कार की घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी ली गयी तो 249 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब – में रॉयल स्टेज (750 एमएल) के 60 पीस और – ऑफिसर चॉइस के 1134 पीस शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
************
मेहरौना पुलिस ने पकड़ी देसी शराब
उधर खबर है कि मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मेहरौना बंधे से 44 शीशी देसी शराब के साथ एक युवक को पकड़ कर आबकारी अधिनियम में चालान किया। पुलिस ने गौरव साहनी पुत्र अशोक साहनी निवासी मायापुर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।



