पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्रकरण की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कानून के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विवेचना प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ गवाहों और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग की बात कही और इस बात पर विशेष जोर दिया गया ताकि मामलों की जांच और अधिक मजबूत बन सके पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विवेचक अपने दायित्वों का गम्भीरता पूर्वक पालन करें।



