उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

 

महराजगंज अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फायर सर्विस कार्यालय पहुंचकर कर्तव्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति केलिए प्रार्थना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अग्निशमन कर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जान की

परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। उनका साहस, समर्पण और सेवा भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी कर्मियों के योगदान को नमन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का उद्देश्य आमजन को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!