अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक गंभीर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
महाराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा कन्हई स्थित कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को ठोकर मार दिया। बाइक सवार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के भगवान पटोला बनकटवा निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र बाबूराम यादव का निवासी है। अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजनों ने घायल संतोष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया, जिला चिकित्सालय से से घायल युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल युवक का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



