उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रोजगार सेवकों ने दिया कलम बंद हड़ताल के लिए पत्रक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बकाया वेतन न मिलने नाराज रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज कृष्ण कांत शुक्ल को कलम बंद हड़ताल पर जाने का पत्रक दे दिया है।

पूर्व सूचना के अनुसार मार्च माह एवं अप्रैल माह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन दिए जाने के बाद उस पर कोई निर्णय न होने से कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ती गई, जिससे बाध्य होकर प्रांतीय नेतृत्व को कलम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। आज इस आशय का एक पत्र खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज को स्थानीय रोजगार सेवकों द्वारा दिया गया और यह कहते हुए कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी हड़ताल पर रहेंगे, उन्होंने ज्ञापन सौंप दिया। इस अवसर पर बृजमनगंज विकासखंड के समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!