LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सामूहिक विवाह के रजिस्ट्रेशन में लिए ग्यारह -ग्यारह सौ, आयोजक ने खड़ा किया हाथ तो बरडीहा यज्ञ समिति ने थामा हाथ

दो गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीला कराने की बरडीहा यज्ञ समिति ने लिया निर्णय

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा यज्ञ समिति के लोगों ने यज्ञ में सामूहिक विवाह कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराये थे। यज्ञ समिति ने 1100 रूपये प्रति विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराये थे।आज ही विवाह होना था। ज़ब लोग जमसडा पहुंचे तो पता चला यहाँ का यज्ञ तो बीच में ही समाप्त हो गया। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। यह सुनकर गरीब बेटियों के बाप रोने धोने लगे। इस बीच किसी ने बरडीहा दलपत में चल रहे यज्ञ समिति को यह जानकारी दी। बरडीहा दलपत के लोगों ने रोते विलखते दो परिवारों को मदद का भरोसा दिया और कहा कि आप दोनों लोगों की बेटी का विवाह शुक्रवार को बरडीहा वाली माई के मंदिर में करा दिया जाएगा।

देवरिया जिले के जमसडा गाँव के कुछ लोगों ने यज्ञ में सामूहिक विवाह कराने की घोषणा की थी। इसके लिए विवाह के इच्छुक बेटियों के बाप से रजिस्ट्रेशन के नाम पर ग्यारह -ग्यारह सौ रूपये लिए थे। इसकी रशीद भी दी गयी थी। सामूहिक विवाह की तिथि 16 अप्रैल निश्चित की गयी थी। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गाँव के राम प्रीत व गुलाब चंद ने भी अपनी अपनी बेटियों की शादी के लिए ग्यारह -ग्यारह सौ रूपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया था। आज जब वे लोग जमसडा पहुंचे तो वहाँ कोई इंतजाम नहीं था। गाँव के लोगों ने बताया कि यज्ञ तो बीच में ही बंद हो गया और विवाह का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। यह सुनकर दोनों परिवार के लोग रोने धोने लगे। लार के एक समाजसेवी को ज़ब इस बात की जानकारी हुई तो वे पीड़ित परिवारों के साथ बरडीहा दलपत में चल रहे यज्ञ में पहुंच गए। यज्ञ समिति ने दोनों परिवारों का विवाह बरडीहा वाली माता के दरबार में कराने का संकल्प लिया। बरडीहा दलपत के यज्ञ समिति के विनोद सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह अध्यापक, संजय सिंह अध्यापक, उदयवीर सिंह, नीरज सिंह, गोल्डेन सिंह, दिनेश सिंह, लोहा सिंह, ओम नारायण सिंह, प्रिंस सिंह आदि ने आपस में विचार विमर्श करके यह निर्णय लिया कि दोनों गरीब परिवार का विवाह 17 अप्रैल को माता जी के दरबार में करा दिया जाएगा।

इस निर्णय की समस्त क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि यज्ञ तो धर्म का काम है ही किसी गरीब की मदद कर उसकी बेटी का विवाह करा देना भी पुण्य का ही कार्य है. बरडीहा दलपत गाँव के लोग बधाई के पात्र हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!