उत्तर प्रदेशफतेहपुर

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार भेजा न्यायालय

 

खखरेरू  फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अंतत: आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया 7 जुलाई के अंक में बच्चियों ने छोड़ा स्कूल शीर्षक से समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

बीते 16 जून को गांव के बाहर सहेली के साथ जामुन तोड़ने गई नाबालिक बच्ची को गोलू पुत्र हीरालाल बहला फुसलाकर जंगल में बने सुनसान मकान में लेकर गया था वहां पर उसने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में केवल छेड़छाड़ की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

कानूनी ढिलाई के कारण हौसला बुलंद आरोपी लगातार पीड़ित बच्चियों को धमका रहा था जिससे खौफजदा होकर बच्ची ने स्कूल जाना छोड़ दिया था पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई जिसके बाद बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया इस गंभीर संवेदनशील मामले को आपका अपना अखबार प्रमुखता से उजागर किया था।

इसके बाद पुलिस घेराबंदी कर 8 जुलाई की देर रात आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूर्व के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए उसे न्यायालय को समक्ष प्रस्तुत किया गया और आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!