उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

न्यायालय के आदेश से प्रशासन ने पोखरी से हटवाया अतिक्रमण।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महाराज में हुआ प्रशासन सख्त।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा महाराज में पोखरी की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवाया साथ ही भूमि पर बने पक्के मकान को हटाने के लिए एक सप्ताह के लिए के भीतर हटाने के लिए हिदायत दी।

मिली जानकारी के अनुसार पुरन्दर पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा महाराज में पोखरी की जमीन पर कुछ लोगों ने पक्का मकान व मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने किया था, संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता अरविंद उपाध्याय ने हाई कोर्ट में वाद दाखिल किया था जिस पर न्यायालय ने हटवाने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश से प्रशासन ने कब्जा हटवाया और पक्के मकान के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा के साथ पुंरदरपुर पुलिस राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। इस संबंध में तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि पोखरे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के द्वारा हटाया गया है, साथ ही बने पक्के मकान को हटाने के लिए एक सप्ताह के भीतर हटाने की हिदायत दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!