LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी अस्पताल का ताला तोड़ बैटरी,इन्वर्टर व ब्लोवर चोरी

लार क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस जांच में जुटी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश स्थित सरकारी अस्पताल का ताला बीती रात चोरों ने तोड़ दिया। चोर अस्पताल के अंदर गए और एक कमरे में रखे इन्वर्टर, बैटरी व ब्लोवर चुरा ले गए।

घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब मेडिकल स्टॉफ अस्पताल खोलने पहुंचा। डॉ संतोष कुमार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल शुरू की।

लार क्षेत्र में छोटी मोटी चोरियों की बाढ़ आ गयी है. इसी के साथ पुलिस की रात्रिकालीन गस्त की भी कलई खुल गयी है। इन छोटी चोरियों में नशेबाज युवाओं की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। कबाड़ी या जरूरत मंदों को चोरी के सामान औने पौने दामों में बेचा जा रहा है।

अभी कुछ दिन पूर्व लार कस्बा में एक काफी हाउस से काफी की मशीन ही चुरा ली गयी थी। चौकी प्रभारी कमलेश यादव की सक्रियता से इस घटना का पर्दाफाश हुआ तो पता चला काफी मशीन के 66 टुकड़े करके मेहरौना में एक कबाड़ी के यहाँ बेचा गया था। पुलिस ने दो चोरों व एक कबाड़ी को जेल भेज दिया था।

लार क्षेत्र में दर्जनों कबाड़ की दुकानें हैं, जहां कम दाम पर चोरी के खरीदे गए सामान बेच दिए जाते हैं। ज्यादातर छोटी मोटी चोरियाँ नशे के आदती युवा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!