LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

पति की मौत के बाद विधवा को घर से निकाला, ससुरालियों पर जमीन हड़पने का आरोप

 

*पति की मौत के बाद विधवा को घर से निकाला, ससुरालियों पर जमीन हड़पने का आरोप*

स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया

*मईल (देवरिया), 24 अप्रैल 2026:* मईल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी एक विधवा महिला ने अपने जेठ ,देवर और सास पर जमीन हड़पने व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने समाधान दिवस अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन विवाद सुलझाने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनगर निवासी गीता देवी पत्नी स्व. भूपेन्द्र यादव ने बताया कि उनके पति की गंभीर बीमारी के चलते 01-07-2019 को मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के कुछ वर्षों बाद देवर सुनील, जेठ संजय यादव और सास सुशीला देवी उनकी जमीन-जायदाद हड़पने का प्रयास करने लगे।

गीता देवी का आरोप है कि विफल होने पर तीनों ने उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया गया। इसके बाद वे लार थाना क्षेत्र के बरडीहा परशुराम स्थित अपने भाई ओमप्रकाश यादव के घर रहने लगीं।

पीड़िता ने अपने घर में ताला बंद कर सारा सामान व आभूषण वहीं छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद जब वे घर गईं तो देखा कि उनका ताला तोड़कर दूसरा ताला लगा दिया गया है। विरोध करने पर देवर सुनील ने गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने का प्रयास किया। सूचना पर पी आर वी 112 की मदद से उनकी जान बची।गीता देवी ने बताया कि वे वर्तमान में अपनी पुत्री संध्या के साथ भाई के घर रह रही हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बेटी की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

पीड़िता ने समाधान दिवस अधिकारी से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके नाम दाखिल जमीन का विवाद सुलझाया जाए, ताकि वे अमन-चैन से जीवन यापन कर सकें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!