ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल यूथ कॉन्क्लेव से लौटे विशाल, जिलाधिकारी को भेंट की पुस्तक

लार नगर पंचायत के निवासी हैं विशाल

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

नेशनल यूथ कॉन्क्लेव से लौटे विशाल, जिलाधिकारी को भेंट की पुस्तक

 

भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव में यूपी का किया प्रतिनिधित्व, मुलाकात कर साझा किए अनुभव

 

उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर देवरिया का नाम किया रोशन

 

नगर पंचायत लार के कोईरी टोला वार्ड निवासी विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी विश्वविद्यालय) में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित हुए नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में अपनी प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देवरिया जिले का मान बढ़ाया। कॉन्क्लेव से लौटने के पश्चात बुधवार को साहू विशाल कुमार गुप्ता ने देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में प्राप्त अनुभवों को साझा किया तथा युवाओं के बीच नेतृत्व विकास, सामाजिक सेवा और नवाचार को लेकर हुए संवाद की जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान विशाल ने केआईआईटी विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद अच्युत सामन्त द्वारा प्रदत्त पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले के युवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भागीदारी करना गर्व की बात है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। नेशनल यूथ कॉन्क्लेव में देशभर से चयनित युवा समन्वयकों, स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहां समाज में सकारात्मक परिवर्तन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यशालाओं, संवाद सत्रों व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!