उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

देवर की बारात घर वापस पहुंचते ही मचा कोहराम।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर के टोला थापापुर में शनिवार सुबह 11 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पहले मृतका का देवर अपनी बारात लेकर घर पहुंचा था। उस समय उसकी भाभी कही नहीं दिखी। लोग खोजने लगे

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने विवाहिता को बुलाना शुरू किया, जब वह नहीं बोलीं, तो दरवाजे को तोड़ दिए। इसके बाद विवाहिता का शव कमरे के अंदर ही पंखे से लटका मिला। देखते ही परिजन जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इतनी देर में सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। यह घटना जंगल की आग की तरह फैल गई उसी बीच विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में ने जांच शुरू कर दी है।मृतका अंशू की शादी चार साल पहले 9 मई 2022 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के थापापुर निवासी कृष्ण गोपाल से हुई थी। शुक्रवार को उसके देवर कृष्ण मोहन की बारात गई थी। शनिवार को जब देवर बारात लेकर घर पहुंचा, तो पता चला कि भाभी का शव फंदे से लटका हुआ घर के अंदर मिला।घटना के बाद मांगलिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या-आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

इधर, विवाहिता के भाई कृष्ण चंद्र दुबे ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अंशु का पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पति ने उससे बातचीत भी बंद कर दी थी।

शनिवार को देवर की बारात घर आने के बाद ससुराल वालों ने अंशु के साथ मारपीट की, उसके सारे जेवर छीन लिए और फिर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पति, देवर और सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।” प्रभारी थानाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!