विवाहिता के मामले में होगी सख्त कार्रवाई
चचेरा ससुर रखता गंदी नजर, जेवर हड़पा

सास-ससुर पर जेवर हड़पने का आरोप, FIR के आदेश
रविशंकर तिवारी/ स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
*मईल (देवरिया):* मईल थाना क्षेत्र के पिपरा सरवन गांव में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक देवरिया से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने चचेरे ससुर पर जबरन गलत काम का दबाव बनाने और सास व अन्य लोगों पर जेवर हड़पने व मारपीट का आरोप लगाया है।
*शादी को हुए दो साल, तभी से प्रताड़ना का आरोप*
पीड़िता मूल निवासी सिकन्दरपुर, बलिया, की शादी लगभग दो साल पहले विकास राजभर पुत्र स्व. रामाजी राजभर, निवासी पिपरा सरवन, थाना मईल से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
*चचेरे ससुर पर गंभीर आरोप*
तहरीर के अनुसार, चचेरा ससुर राधे राजभर उसे अकेला पाकर जबरदस्ती गलत काम करना चाहता है। मना करने पर मारपीट करता है और गाली-गलौज कर प्रताड़ित करता है।
*2 लाख की मांग, जेवर हड़पा*
पीड़िता ने बताया कि उसका सारा जेवर चचेरा ससुर राधे, सास ममिता देवी व जूनिया देवी पत्नी खुट्टू राजभर ने मिलकर ले लिया है। मांगने पर मारते-पीटते हैं और 2 लाख रुपये की मांग करते हैं। कहते हैं कि “पैसे दो तभी घर में रहने देंगे और जेवर वापस करेंगे।”
*पति मानसिक रूप से कमजोर, थाने में नहीं हुई सुनवाई*
पीड़िता के अनुसार, उसका पति मानसिक रूप से कमजोर है और पट्टीदार कोई हक-हिस्सा नहीं दे रहे। वह कई बार मईल थाने में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
*ASP के आदेश पर FIR दर्ज करने के निर्देश*
मजबूर होकर पीड़िता ने 28 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SHO मईल को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। 29 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मईल पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों राधे राजभर, ममिता देवी व जूनिया देवी के खिलाफ जांच कर साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।



