उत्तर प्रदेशफतेहपुर

अवैध कटान पर वन विभाग की कार्रवाई, ठेकेदार समेत चार पर मुकदमा

 

खखरेरू फतेहपुर क्षेत्र में हरे पेड़ों के अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला के अनुसार सैदपुर भुरूई गांव में रात के अंधेरे में प्रतिबंधित नीम के हरे पेड़ों की कटाई किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी बरामद करते हुए ठेकेदार दिनेश कुमार के खिलाफ खखरेरू थाने में मामला दर्ज कराया है।
वहीं दूसरे मामले में धाता थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में बिना अनुमति पेड़ काटे जाने और वनकर्मियों से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुशाल अहमद, सलमान अहमद और इकरार अहमद अवैध रूप से पेड़ काट रहे थे। रोकने पहुंची वन टीम से तीनों ने अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। रेंजर की तहरीर पर धाता थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हरे पेड़ों का अवैध कटान और सरकारी कर्मचारियों से बदसलूकी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!