जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मृत्यु ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनुवाडीह में शनिवार की देर रात्रि एक 24 वर्षीय युवक जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई स्वजनों ने आनंन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया ।
उक्त गांव निवासी नारायण हरिजन का पुत्र भीमसेन हरिजन किसी बात से नाराज होकर घर में रखे जहरीले पदार्थ को खा लिया ।जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई तबीयत बिगड़ता देख स्वजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया । जहां के चिकित्सकों ने भीमसेन को मृत घोषित कर दिया तथा चिकित्सकों ने थाना स्थानीय को सूचना दिया जिस पर ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण हेतु महराजगंज भेज दिया ।इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि युवक ने जहर खाया था जिससे उसकी मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।



