महिला से पहले की छेड़खानी, उसके बाद समझौते से इनकार पर हत्या का प्रयास
बाइक से कुचलने की कोशिश, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल
मईल (देवरिया)।थाना मईल क्षेत्र के ग्राम बरेजी की रहने वाली एक महिला ने मुकदमे में समझौता न करने पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही नवीन उपाध्याय उर्फ रोहित पुत्र स्वयंबर उपाध्याय ने 20/03/2024 को जब वह घर में अकेली थी, घर में घुसकर जबरदस्ती छेड़खानी व अश्लील हरकत की। पीड़िता की तहरीर पर थाना मईल में मु0अ0सं0 174/2024 धारा 64, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित हो चुका है।
समझौते के लिए बना रहे दबाव
पीड़िता का आरोप है कि तभी से आरोपी नवीन व उसके साथी समझौता करने के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आए दिन गंदे-गंदे कमेंट कर उसके और बेटियों के साथ रेप करने की धमकी दी जा रही है। डर के कारण पीड़िता अपने बेटियों के साथ सलेमपुर में रहती है।
27 अप्रैल को किया हत्या का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि 27/04/2026 को शाम मुरैरा रोड पर नवीन उपाध्याय उर्फ रोहित पुत्र स्वयंबर उपाध्याय ने अपने साथी अजीत दुबे पुत्र व्यास दुबे के साथ बाइक से उसे दुर्घटना कर हत्या करने का प्रयास किया। पीछे हटने तक पैर को बाइक से कुचलते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी थी। इसके बाद बस से सलेमपुर भेजा गया।
IGRS पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में IGRS पोर्टल संख्या 40019026009773 पर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मजबूर होकर उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
पीड़िता ने नवीन उपाध्याय उर्फ रोहित और अजीत दुबे पुत्र व्यास दुबे के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के आदेश पर 04/05/2026 को SHO मईल को HM/CM सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए गए। संतोष कुमार सिंह, SHO मईल ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
मईल पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।



