उत्तर प्रदेशफतेहपुर

दो बाइकों की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, एक प्रयागराज रेफर

 

खखरेरू-कोट मार्ग पर रहमतपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल मोहम्मद अली (निवासी कोट) की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं, दूसरी बाइक पर सवार हरीशचंद्र पाल और छात्रपाल (निवासी कौशांबी), जो पनीर लेने शिवपुरी जा रहे थे, भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। हरीशचंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!