उत्तर प्रदेशफतेहपुर

डिजिटल लाइब्रेरी के लिए मदद मांगने DM को पत्र, दिव्यांग संचालक चला रहे जनहितकारी पुस्तकालय

 

खखरेरू फतेहपुर। ग्राम शिवपुरी में वर्षों से जनहित में चल रहे प्रियतम जनहितकारी सार्वजनिक पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना के लिए संचालक ने प्रशासन से वित्तीय सहायता की मांग की है।
ग्राम शिवपुरी के दिव्यांग रमेश चंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने हेतु आर्थिक मदद मांगी है। रमेश चंद्र सिंह स्वयं इस पुस्तकालय का संचालन करते हैं। पत्र में बताया गया है कि यह पुस्तकालय विगत कई वर्षों से निरंतर कार्यरत है। यहां प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, महिलाएं, किसान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अध्ययन के लिए आते हैं। वर्तमान में शिक्षा का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक, ई-पत्रिका, प्रतियोगी परीक्षा पोर्टल, ई-गवर्नेंस सेवाओं तथा डिजिटल साक्षरता से जोड़ने के उद्देश्य से पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। संचालक ने जिला खनिज निधि (DMF), जिला योजना, CSR अथवा अन्य उपलब्ध मद से संलग्न बजट प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय सहायता स्वीकृत करने का अनुरोध किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। दिव्यांग होने के बावजूद रमेश चंद्र सिंह प्रियतम वर्षों से जनहित में यह पुस्तकालय चला रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यह पुस्तकालय छात्रों के लिए ज्ञान का बड़ा केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!