LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़मेरठराज्य

.. तो क्या पुलिस को पता चला कि अरुण ने किसके यहां शराब पहुंचाने को कहा था?

लार में एक सप्ताह में दूसरी बार शराब पकड़ने में पुलिस हुई कामयाब

... तो क्या पुलिस को पता चला कि अरुण ने किसके यहां शराब पहुंचाने को कहा था?

शराब तस्कर गिरोह का नेटवर्क तोड़े बिना नहीं रुकेगी तस्करी

देवरिया जिले के बिहार सीमा से सटे रास्तों पर निगरानी करनी होगी तेज 

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया। हरियाणा से सिवान तक फैले शराब तस्कर नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस को कड़ी मशक्क़त करनी पड़ेगी। लार थाने के मेहरौना चेक पोस्ट पर एक पिकप से पकड़ी गयी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामदगी की तह में अभी कई राज छुपे हैं। पिकप नं0 UP15FT9915 से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और उनके सहयोगियों ने 55 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में पिकप चालक निशार खान निवासी मोदीपुरम, केज 2 थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ उम्र 32 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन के रजिस्ट्रेशन की जांच की गयी तो वह मेरठ के श्याम नगर निवासी आदिल के नाम से है। पुलिस जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया वाहन के इंजन नंबर, चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में भिन्नता की बात सामने आई है।
मेहरौना में पकड़े गए निशार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरठ हाईवे के बगल एक ढाबे के पास में अरुण जो केका खेड़ा मेरठ का रहने वाला है वही गाडी लाकर मुझे दिया था। वहां से मैं लाकर बिहार में उसके बताये व्यक्ति को पहुंचाने जा रहा था।
लार पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई तो कर लिया, जैसे शराब बरामदगी, वाहन को कब्जे में लेना, चालक को गिरफ्तार करना, चालक व जिस अरुण ने उसे शराब लदा वाहन पहुंचाने को दिया था उन दोनों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करना। अब पुलिस को शराब तस्कर गिरोह के नेटवर्क को तोड़ना होगा तो उसे यह पता करना होगा कि किसी व्यक्ति के यहाँ यह शराब की खेप जा रही थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार पिकप चालक यह जरूर बता दिया होगा कि बिहार में किस व्यक्ति के यहाँ यह शराब की खेप पहुंचानी जानी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!