LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

पोल से टकराने से बाइक चालक की मौत

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बगैर हेलमेट और तेज गति से बाईक चलाने की वजह से एक बाईक सवार की बिजली के खम्भे से टकराने की वजह से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम में भेज दिया। मृतक की पहचान लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गाँव निवासीअजय चौहान पुत्र स्व लाल माधव चौहान उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

रविवार देर शाम अजय चौहान लार बाईपास से बाजार के तरफ जा रहा था कि हरिकेवल चौक के समीप पोल से टकरा कर घटना स्थल पर ही मौत हो गयी घटना की सुचना पर एम्बुलेंस 108 लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लाये जहाँ अधीक्षक डॉ बी वी सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाये पैर व सिर पर गंभीर चोट है। परिवार में दो बहने अस्मिता, सुनीता दो भाई अमित व आर्यन हैं। मा रमावती देवी व पत्नी सुमन देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!