उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरार वांछित गिरफ्तार भेजा गया जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार किया है जो जो फरार चल रहा था थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 2 मई को नव विवाहिता अंशु पत्नी कृष्ण गोपाल द्विवेदी निवासी बचगंगपुर टोला थापापुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी जिसमें मृतका के भाई द्वारा स्थानीय थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर  मुकदमा अपराध संख्या 111/26 धारा 80( 2),85 bns व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था।

इस संबंध में पूर्व में मृतका के पति कृष्ण गोपाल तथा सास कमला देवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।दिनांक 20 मई को धानी बाजार के बृजमनगंज मोड से शाम को 7:00 बजे फरार देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी पुत्र पुरुषोत्तम द्विवेदी निवासी बचगंगपुर टोला थापापुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!