उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसडीएम ने ऑटो से स्थलीय निरीक्षण कर, भूमि विवाद का किया मौके पर निस्तारण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज आनन्दनगर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान के क्रम में फरेंदा एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने गुरुवार को एक अनोखी पहल करते हुए एक आवेदक के ई-रिक्शा में बैठकर उसके भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाकर विवाद का निस्तारण करा दिया गया।

एसडीएम फरेंदा का यह अलग अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ई-रिक्शा से भ्रमण करने के चलते जहां तेल की बचत हुई, वहीं उन्हें क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और आम जनमानस से सीधे जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ। बिना किसी गार्ड या अर्दली के केवल नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल के साथ आनंदनगर बाजार में भ्रमण के दौरान एसडीएम ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक आम आदमी की तरह लोगों से तहसील के कामकाज को लेकर फीडबैक भी लिया।स्थानीय लोगों ने एसडीएम की इस सादगीपूर्ण कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!