उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनगणना कार्य हेतु सुपरवाइजरों व प्रगणकों को वितरित की गई किट।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

महराजगंज ,नगर पालिका परिषद महाराजगंज में आज जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को जनगणना किट वितरित की गई। किट का वितरण अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को जनगणना कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनगणना सहायक कृष्णमणि पटेल, इंद्रेश कुमार तथा जनगणना टेक्नीशियन शमीम खान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके सफल संचालन में सभी कर्मचारियों की भूमिका अहम होगी। किट वितरण के बाद कर्मियों में उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!