सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का विशेष अभियान , वाहन चालकों पर कार्यवाही।।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) महराजगंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान 19 मई से 31 मई 2026 तक अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
मनोज सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोनौली तथा सीओ नौतनवा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 65 बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया। वहीं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 9 चालकों पर भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान के तहत सोनौली बस स्टैंड पर एक बस को सीज किया गया, जबकि ओवरलोड वाहनों एवं सवारी ढो रहे मालवाहक वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।



