उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 प्रधानों ने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें प्रशासक बनाए जाने के निर्णय का किया स्वागत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित एक बैठक में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अबीर गुलाल लगाकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजू सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के कारण ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे में प्रधानों को प्रशासक बनाने का यह निर्णय जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले से ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्यों की गति बनी रहेगी और विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंच सकेगा। यदि पंचायतों का संचालन किसी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जाता, तो विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ सकती थी।

सरकार के इस निर्णय से ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रधानों ने भी प्रदेश सरकार के इस फैसले को ग्रामीण विकास के लिए सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।अवसर पर सोनू सिंह,दिलीप गुप्ता, सुनील साहनी, बिरज यादव, शिववांचल अशोक पटवा, पंकज यदुवंशी,हजारी निषाद, सत्तरजीत लोधी, बिंदेश भारती,सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी प्रधानों ने सरकार के निर्णय का समर्थन करते हुए ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!