पीड़ितों के न्याय के लिए आवाज उठाना पत्रकारों की जिम्मेदारी -अजय श्रीवास्तव।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में शनिवार को जनपद कार्यालय में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब की भूमि रजिस्ट्री के उपरांत प्रस्तावित भवन निर्माण की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों के लिए अधिकारों से अधिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शासन की योजनाओं और सूचनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा पीड़ित और वंचित लोगों की समस्याएं निष्पक्ष रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष रखी जाएं। उन्होंने प्रेस क्लब की भूमि क्रय प्रक्रिया पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने प्रस्तावित भवन के आधुनिक नक्शे की सराहना करते हुए मांग की कि शुभ तिथि निर्धारित कर जल्द से जल्द भवन निर्माण का शिलान्यास कराया जाए। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को पदेन संरक्षक
दीपक शरण श्रीवास्तव एवं सुनील श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पदेन संरक्षक शैलेश पांडेय द्वारा पत्रकारिता की पहचान स्वरूप कलम एवं डायरी वितरित कर पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया गया। बैठक के उपरांत प्रेस क्लब की भूमि रजिस्ट्री कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समाजसेवी गौतम तिवारी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र यादव, जयप्रकाश सिंह, अनिल वर्मा, जिला महामंत्री विनय नायक, आर.एन. शर्मा, विपिन श्रीवास्तव, जितेन्द्र बहादुर शाही, विश्वामित्र मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रभात जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, कमलेश प्रजापति, बी.डी. यादव, जयकृष्ण उपाध्याय, अंकित पांडेय, शमशुल हुदा खान, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय कुमार पटेल, परमेश्वर गुप्ता, प्रमोद मौर्य, डॉ. सतीश पांडेय, राकेश प्रजापति, शैलेश गुप्ता, अशोक कुमार तथा राजेन्द्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।


