LIVE TVअपराध

शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, मोबाइल तोड़ा

 

दो बच्चों के साथ खर्च भी नहीं देता, पत्नी ने थाने में दी तहरीर

मईल।थाना क्षेत्र के ग्राम बकुची में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बकुची-2 निवासी पीड़ित पत्नी ने थाना मईल में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि 9 जून 2026 की रात करीब 8 बजे पति हरेकृष्णा पुत्र छोटेलाल शराब के नशे में घर आए। बिना किसी कारण के भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने लगे।
शोर मचाने पर पति ने जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि उनके दो लड़के हैं लेकिन पति घर का कोई खर्च नहीं देता है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर 9 जून 2026 को ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!