जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा किया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन
परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें शीघ्र संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए। साथ ही जिन परियोजनाओं में समयावधि बढ़ाने की आवश्यकता है, उनके लिए विभागाध्यक्ष स्तर पर आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि
कार्रवाई कर समय विस्तार प्राप्त किया जाए। डीएम ने कार्यदायी संस्थावार परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उनके स्तर से अर्धशासकीय पत्र जारी कराकर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए, ताकि परियोजनाओं में तेजी लाई जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


