उत्तर प्रदेशफतेहपुर

नोटिस के बाद भी नहीं हटा अवैध कब्जा, सौंदर्यीकरण कार्य अधर में

 

खखरेरू फतेहपुर नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड संख्या-2 गांधी नगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य अवैध कब्जों के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी किए जाने के बावजूद कब्जाधारकों ने निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाया, जिससे योजना का कार्य प्रभावित हो रहा है।
नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 26 मई 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी कर वार्ड संख्या-2 गांधी नगर में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान, गुमटी एवं होटल संचालित कर रहे लोगों से सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके लिए संबंधित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए थे।
सूचना जारी होने के बाद निर्धारित अवधि समाप्त हुए लगभग पंद्रह दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अधिकांश कब्जाधारकों ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। वहीं नगर पंचायत प्रशासन भी अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सका है। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य अधर में लटका हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर के विकास कार्य प्रभावित होंगे और शासन की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा।
इस संबंध में नगर पंचायत खखरेरू के नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी बताया कि शासन के निर्देशानुसार शीघ्र अधिक्रमण हटाया जाएगा क्योंकि उच्चा धिकारियों से वार्ता हुई है कि
राजस्व टीम के आने पर शीघ्र ही अधिक्रमण हटाया जाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!