छुट्टा पशुओं से किसान परेशान जिम्मेदार बेपरवाह।
कड़ाके की ठंड में किसान अपनी फसल बचाने को मजबूर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। नीलगाय व अन्य छुट्टा पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर रवि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बड़हरा ,बडाहरी, सूरपार, कवलदह उर्फ सियालदह, मदहा ककटही, इटहिया, सुल्तापुर व जंगल से सटे अन्य गांवों के खेतों में पहुंचकर गेहूं, आलू, सरसों व मटर की फसलों को भारी मात्रा में नुकसान कर दे रहे हैं किसान ठंढी व शीतलहर में मचान डालकर जानवरों से खेती को बचाने के लिए उसमें बैठकर खेतों की रखवाली करता है फिर भी नहीं बचा पा रहा है। किसानों संतराम यादव, गणेश, उमेश, मुहम्मद उमर, अब्दुल्ला, संतोष कुमार, संतराज, बलिराम, भगत, शमसुद्दीन, शहाबुद्दीन, शिवपाल आदि किसानों ने प्रशासन से मांग किया है कि उक्त छुट्टा पशुओं व जंगली जानवरों से हमरी फसलों को बचाये जाने का उपाय किया जाय।



