महाराजगंज

समाजसेवी के मां का निधन, माता के दाह संस्कार में उमड़ा जन सैलाब।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल क्षेत्र के समाज सेवी  व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला संरक्षक अमरीश यादव की मां और निचलौल ब्लॉक की पूर्व प्रमुख राजपति देवी (85) की रविवार की रात में उनके निवास घुघली क्षेत्र के मझौवा में निधन हो गया। उनका दाह संस्कार गांव के बगल में मझौवा घाट पर हुआ। दाह संस्कार में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक नौतनवां कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, धीरू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पीआरओ हरिराम यादव, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, भोला यादव, मेयर नेपाल उमेश यादव, बीडीओ शमां सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश यादव, नीरज पटेल, विनोद यादव, गुड्डू पांडेय, विजय तिवारी, विनोद दूबे, चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया, अनूप मद्धेशिया, देशदीपक पांडेय आदि लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!