भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल साबित – दीनदयाल प्रसाद
सलेमपुर क्षेत्र के श्रीनगर में कांग्रेसियों ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

स्वाभिमान जागरण देवरिया। आज पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार से परेशान है,देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हो रही है।उक्त बातें श्रीनगर चौराहे पर कांग्रेस व दिव्यांग एकता मंच के नेतृत्व में बुधवार देर शाम आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफ़ल साबित हुई है। कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि आज देश का नौजवान बढ़ते फीस ,पेपर लीक जैसे समस्या से जूझ रहा है। इन नौजवानों की लड़ाई नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लड़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर भाजपा ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है,रसोई गैस सिलेंडर न मिलने से कई घरों में लोगों का चूल्हा नही जल पा रहा है।
रविप्रताप सिंह ने कहा कि बिना कांग्रेस की सरकार बने जनता का कल्याण नहीं होने वाला है। दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि दिव्यांग समाज से इस सरकार ने जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया है। सभा को लक्ष्मण पासवान, रामध्यान प्रसाद,सुरेश प्रसाद,मुन्ना प्रसाद,उपेन्द्र मिश्र, रामसरिफा प्रसाद, हरेन्द्र मिश्र, परमानंद प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया।



