उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता 105 खोए हुए मोबाइल बरामद।

मोबाइलों का कुल मूल्य 31 लाख निकाला।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने महराजगंज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पपुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के पनिर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लिया। इसके बाद टीम ने केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए खोए हुए pमोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की। लगातार तकनीकी निगरानी और सटीक कार्रवाई के बाद मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करने एवं स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली और सर्विलांस एक्स सेल की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस विभाग के अनुसार, बीते तीन महीनों में सर्विलांस सेल द्वारा कुल 307 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस की तकनीकी क्षमता को दर्शाती है, बल्कि आमजन के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी साबित करती है। जनपद में लगातार हो रही ऐसी सफल कार्रवाइयों से लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। सर्विलांस सेल की यह उपलब्धि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की खोई संपत्ति वापस दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!