उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तैयार।

अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

 

महराजगंज आगामी विधान सभा,मोहर्रम पर्व को शांति, सुरक्षा और पारंपरिक भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, ताजियादारों, अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों तथा संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम के आयोजन को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ताजिया जुलूस के पारंपरिक मार्गों का समय रहते निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा शुद्ध पेयजल विभागीय अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी चिंता व्यक्त की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया सेल पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!