ट्रेन की चपेट में आने से बिशनपुर अदरौना की प्रीती की मौत, शव भेजा गया पोस्टमार्टम में।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
थाना क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 18 वर्षीय युवती प्रीती की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतका ने सफेद रंग का सलवार तथा धानी रंग का कुर्ता पहन रखा था। युवती की पहचान बृजमनगंज के ग्राम सभा बिशुनपुर अदरौना की प्रीती पुत्री कमल के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि “शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।”



