उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी, डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादें।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल तथा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदन शीलता के साथ सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में डीआईजी ने संबंधित थाना प्रभारियों, फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। भूमि विवाद एवं पैमाइश से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किया जाता है, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके और शासन प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!