डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं, मुकदमों के त्वरित निस्तारण, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी, लूट, हत्या, भूमि विवाद, अवैध खनन और गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। डीआईजी ने अधिकारियों को ई-साक्ष्य और यक्ष ऐप
पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए ताकि अपराधियों को शीघ्र दंड का प्रभावी उपयोग करने, महत्वपूर्ण मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर दोष सिद्धि की दर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने, हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन करने तथा अवैध खनन, गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चला कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नाबालिगों के वाहन चलाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई तथा जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच, आवश्यकता अनुसार नए कैमरे लगाने पर भी जोर दिया। श्रावण मास को देखते हुए प्रमुख शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मजबूत रखने, रविवार, सोमवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त व निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरता अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने को कहा। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, का और आचरण में लापरवाही पर सभी थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय का की चेतावनी दी। उन्होंने आगामी त्योहारों, धार्मिक आयोजनों को शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने निर्देश दिए।



