महाराजगंज

आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को किया जागरूक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज जनपद में महिला सशक्तिकरण के तहत बुधवार को श्यामदेउरवा महमदा मार्ग पर स्तिथ गिरिजा देवी कन्या इंटर कालेज में छह दिवसीय मिशन शक्ति का प्रशिक्षण शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण यूपिकान संस्था द्वारा कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में कुल लगभग 160 छात्राए मौजूद रही। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सेवा योजन अधिकारी माधवी उपाध्याय ने किया। इनके द्वारा छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। माधवी उपाध्याय ने कहा कि जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वहह महिला हेल्फ़लाइन नंबर 1076, 1090, 112 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो छात्राए बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्वालंबन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय थाने के महिला कांस्टेबल ने कहा कि छात्राए बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो। छह दिवसीय प्रशिक्षण में तीन दिन आत्मनिर्भर एवं तीन दिन स्वालंबन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान प्रबंधक मनोज पाण्डेय, प्रधानाचार्या सोनी पाण्डेय, एमआईएस अभिषेक गंगवार, मंडल संयोजक आनंद मिश्रा, जिला संयोजक आशुतोष सिंह, आशीष पटेल, वसुंधरा, नागेंद्र यादव, रवि, दीपक, विपिन, अशोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, स्वप्निल द्विवेदी, आभा पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!