महाराजगंज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिसवा में कार्यरत मृतक की पत्नी को मिला सात लाख रुपए का चेक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज जनपद के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिसवा शाखा के मृतक बीमा धारक की पत्नी को बैंक के शाखा प्रबंधक, बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर व फील्ड ऑफिसर द्वारा बुधवार को सात लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मृतक ने सालाना एक किश्त के रूप में 34 हज़ार रुपए जमा कर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कराया था।
नगर के अमरपुरवा मुहल्ला निवासी शारदा सिसवा नगरपालिका में कर्मचारी था। शारदा ने सिसवा स्टेट बैंक की कॉमर्शियल शाखा में खाता खुलवाया था। जुलाई 2022 में शारदा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में लाइफ लोन इंश्योरेंस स्मार्ट स्वधन प्लस के तहत लोन कवर कराया था। नॉमिनी में शारदा ने अपनी पत्नी का नाम दर्ज कराया था। सालाना 34 हज़ार रुपए किश्त के रूप में एक प्रीमियम जमा किया था। इसी बीच 9 अप्रैल 2022 को घुघली पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में शारदा की मृत्य हो गई। इसकी सूचना मिलने पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बीडीएम देवेंद्र पांडेय व फील्ड ऑफिसर दिलीप मिश्रा की टीम ने मृत्यु प्रमाण सहित अन्य कागजातों की जांच की। जांच में सब कुछ ठीक मिला। जिस पर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा मृतक के घर जाकर उसकी पत्नी को सात लाख रुपए का चेक दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!