उचक्कों ने फल विक्रेता के 14000 रुपए लेकर हुए फरार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
महराजगंज जनपद फरेंदा पुलिस की सुरक्षा को लेकर कभी-कभी सवाल खड़े हो जाते हैं और तरह- तरह की चर्चाएं भी शुरू हो जाती हैं। आलम यह है कि फरेंदा कस्बे में एक फल विक्रेता के ठेले से रुपए लेकर उचक्के फरार हो गए,पुलिस पकड़ना मुनासिब नहीं समझीं जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहें हैं।जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश कहीं- कहीं सुरक्षा के लिहाज सख्त है,पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही दिन पर दिन बढ़ती घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रही है जिससे जिले में चोरियां और अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस जीरों टारलेंस पर काम कर रही हैं लेकिन महराजगंज जिले के फरेंदा में सीएम योगी के निर्देश हवा- हवाई साबित हो रहा है। बरहाल फरेंन्दा में चोरियां लगातार बढ़ रही है दूसरी ओर पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं।चोरी और अपराध पर लगाम लगाना नवागत कोतवाल के लिए चुनौती बनी हुई है। टीचर कॉलोनी सुभाष नगर फरेंदा खुर्द आनंदनगर निवासी पंकज पुत्र फूलचंद जायसवाल ने तहरीर देकर फरेंन्दा कोतवाली में अवगत कराया है कि बीते 17 सितंबर को जिला सहकारी बैंक के सामने ठेले पर फल की दुकान लगाया था उसी दिन विश्वकर्मा, पूजा व तीज का त्यौहार के चलते काफी भीड़-भाड़ था,फल की देनदारी करने में व्यस्त था, बगल में आकर खड़े हुए लोग फल लेने लगे तभी मेरे ठेले पर झोला में रखा गया लगभग 14000 रुपए उचक्के लेकर भाग गए। उक्त घटना की तहरीर पीड़ित पंकज ने फरेंदा कोतवाली में देखकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए उच्चको को पकड़ने एवं पैसा वापस दिलाने की मांग किया है बरहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खगालना मुनासिब नहीं समझ रही है, जिससे पीड़ित परेशान हैं।



