उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया घुघली थाने का आकस्मिक निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय अभिलेख की स्थिति, जनसुनवाई प्रकोष्ठ ,साइबर हेल्प डेस्क ,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना तथा शस्त्रागार का क्रमवार निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव एवं कार्यालय व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया ।निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित गस्त सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित मामलों एवं विवेचनाओ पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!